{"_id":"640cc0a0e16d0165120dc184","slug":"the-mastermind-of-fraudulently-grabbing-land-was-caught-gonda-news-c-13-1-123930-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मास्टरमाइंड दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मास्टरमाइंड दबोचा
Sat, 11 Mar 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जे के मुकदमे में मास्टरमाइंड को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति की चार बीघे जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कराकर पहले अपने नाम बैनामा कराया। इसके बाद जमीन दूसरे को बेच दी। पुलिस चार माह से आरोपी की तलाश कर रही थी।
मुकदमे के विवेचक एवं चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर के गंगापुर गोसाईपुरवा निवासी जयमंगल गोस्वामी ने 26 जुलाई 2022 को मुसीबत अली निवासी नूरनगर फैजाबाद रोड बाईपास, मोहम्मद हसन राईनी निवासी नूर नगर मुन्नन खां चौराहा, उस्मान अली निवासी विष्णुपुरी काॅलोनी, मंगल निवासी गंगापुर मेलाराम पुरवा, अजमेर अली निवासी लोहराजोत, अखलाक निवासी दौलतपुरवा खोरहंसा व मोहम्मद यासीन निवासी लोहराजोत के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि मंगल ने मझवा गांव स्थित उसकी चार बीघे संक्रमणीय भूमि मुसीबत अली व मोहम्मद हसन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर 17 मई 2022 को बैनामा कर दी थी। विवेचक ने बताया कि विवेचना के दौरान मंगल को छोड़कर अन्य छह आरोपियों ने अदालत से अरेस्ट स्टे ले लिया था। जिनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। बताया कि जमीन के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड मंगल है। मगर बैनामा करने के बाद वह बिहार भाग गया था। होली पर वह परिवार से मिलने आया था। शनिवार को मंगल को गिरफ्तार कर लिया गया।