{"_id":"504746321f3cc12665b953a162c34359","slug":"the-lawyers-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 21वें दिन अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट व दीवानी में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम न्यायालय की स्थापना का आदेश निरस्त होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
प्रदर्शन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बारा एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में कलेक्ट्रेट व दीवचानी परिसर में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद अधिवक्ताओं का हुजूम बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंदराज सिंह की अगुवाई में एनआईसी पहुंचा। वहां अधिवक्ताओं ने सभा की।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र ने कहा कि किसी भी दशा में करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं होने दी जाएगी। सभा का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना करनैलगंज के बजाय मुख्यालय पर किया जाए। इससे दूर दराज से आने वाले वादकारियों को करनैलगंज जाने में होने वाले खर्च व समय की बर्बादी से बचाया जा सके।