फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the land of karnailganj power house involved

करनैलगंज बिजली घर की जमीन फंसी

Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन को बड़गांव बिजली घर की जमीन वापस मिले अभी एक साल भी नहीं बीता कि करनैलगंज में भी करोड़ों रुपये की जमीन के मालिकाना हक को लेकर कुछ लोग और कॉर्पोरेशन  आमने-सामने आ गए हैं। बताया जाता है कि 1970 के दशक में राज्य विद्युत परिषद ने करनैलगंज में करीब साढ़े चार हेक्टेयर (56.25 बीघे) भूमि यहां बिजली घर निर्माण को लेकर अधिग्रहीत की थी।
विज्ञापन


इस पर कुछ लोगों ने अपना मालिकाना हक जताते हुए दावेदारी ठोंक दी है, जिससे आने वाले दिनों में यहां बन रहे 132 केवी बिजली घर के निर्माण में किसी भी वक्त अड़ंगा लग सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में अपनी दावेदारी मजबूत रखने और कीमती बिजली घर के जमीन संबंधी पुराने दस्तावेजों को जुटाने की पहल भी विभाग की ओर से तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 1970 के दशक में जिस समय करनैलगंज बिजली घर का निर्माण हुआ, उस समय यह इलाका तरबगंज तहसील के अंतर्गत आता था और राज्य विद्युत परिषद गोरखपुर व फैजाबाद से इस जिले की मॉनिटरिंग होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा-लखनऊ मेन रोड पर स्थित करनैलगंज बिजली घर का निर्माण 1969 में राज्य विद्युत परिषद ने किया था। बिजली घर निर्माण के समय यहां अवर अभियंता सहित एसएसओ व लाइनमैन के रहने के लिए आवास बनाए गए। जबकि साढ़े चार हेक्टेयर जमीन की बाउंड्रीवाल न कराकर पूरे परिसर को बारबेट वायर से बैरिकेट कर दिया गया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे बैरिकेटिंग गायब होने लगी और आज स्थिति यह है कि इस जमीन का विवाद मालिकाना हक को लेकर फंस गया है।

गोंडा-लखनऊ मेन रोड पर साढ़े चार हेक्टेयर भूमि में स्थित करनैलगंज बिजली घर की कीमत मौजूदा समय अरबों रुपये है। इस जमीन पर पावर कॉर्पोरेशन का एक बिजली घर 1969 का बना हुआ है तो एक का निर्माण 2014 में हुआ है। जबकि हाल में अखिलेश सरकार ने इसी जमीन पर 132 केवी के एक और बिजली घर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका काम मौजूदा समय यहां चल भी रहा है।

करनैलगंज बिजली घर की जमीन को लेकर ठोंके गए मालिकाना हक से आने वाले दिनों में किसी भी वक्त इस बिजली घर के निर्माण पर अड़ंगा लगने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो करनैलगंज वासियों को इससे एक बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि पावर कॉर्पोरेशन की प्लानिंग यहां बनने वाले 132 केवी क्षमता के बिजली घर से ही आसपास के 5 बिजली घरों को जोड़ने की है, ताकि यहां रह रहे लोगों को शहर की तर्ज पर बिजली की आपूर्ति की जा सके।

राज्य विद्युत परिषद के समय करनैलगंज में अधिग्रहीत की गई साढ़े चार हेक्टेयर भूमि के अभिलेख किसके पास हैं, इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो 1969 में गोंडा जिले को दी जाने वाली बिजली की मॉनिटरिंग गोरखपुर व फैजाबाद से की जाती थी, क्योंकि उस वक्त गोंडा न तो डिवीजन था न ही सर्किल। ऐसे में विभागीय अभियंताओं के सामने जमीन के अभिलेख खोजने की चुनौती एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है।


करनैलगंज में पावर कॉर्पोरेशन की साढ़े चार हेक्टेयर भूमि पर मौजूदा समय 33 केवी के दो बिजली घर बने हुए हैं, जबकि 132 केवी के एक बिजली घर का निर्माण चल रहा है। कुछ लोगों की ओर से जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद दायर किया गया है। इसके मद्देनजर एक्सईएन राधेश्याम भाष्कर, एसडीओ व छह पुराने जेई की एक टीम बनाकर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन पूरी तरह से पावर कॉर्पोरेशन की है, जो भी व्यक्ति इस पर अपना दावा ठोंक रहा है, वह गलत है। -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed