फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The issue of Gonda's development resonated in the Assembly

Gonda News: विधानसभा में गूंजा गोंडा के विकास का मुद्दा

Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The issue of Gonda's development resonated in the Assembly
विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व विनय द्विवेदी। संवाद
गोंडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जिले के तीन विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया। सोमवार को वर्ष 2026-27 के लिए पेश बजट का समर्थन करते हुए तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने अवधी भाषा में अपनी बात रखी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र अयोध्या से सटा है। इसके कारण श्रीराम की नगरी के पर्यटन विकास के लिए आवंटित 150 करोड़ रुपये का लाभ उनके विधानसभा क्षेत्र को भी मिलेगा। 84 कोसी परिक्रमा का बड़ा भू-भाग इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है। अयोध्या रिंग रोड का लाभ भी क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोंडर में आयुष मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग करते हैं, जिसके लिए वहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने कैथीघाट पर पुल निर्माण तथा टेढ़ी नदी की सफाई कर उसे प्राकृतिक रूप में निर्बाध रूप से प्रवाहित करने की मांग की।
विज्ञापन

मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी बजट का समर्थन करते हुए अयोध्या से बलरामपुर होते हुए श्रावस्ती तक तथा गोरखपुर से शामली तक दो नए एक्सप्रेसवे स्वीकृत किए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों एक्सप्रेसवे उनके विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। विनय ने कहा कि रुपईडीह ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है। इसका विभाजन कर खरगूपुर के नाम से नया ब्लॉक बनाए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने इसे मंजूरी देने तथा इटियाथोक कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भी बजट का समर्थन करते हुए स्वामी नारायण मंदिर छपिया को अयोध्या धाम से छह लेन ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने की मांग की। कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही विधायक ने छपिया में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय तथा कूकनगर ग्रांट में राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग की। उन्होंने केशवनगर ग्रांट व दौलतपुर ग्रांट में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने तथा अमवा-पीरपुर-तामापार और खोड़ारे से कूकनगर ग्रांट-भानुघाट मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग उठाई।

विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व विनय द्विवेदी। संवाद

विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व विनय द्विवेदी। संवाद

विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व विनय द्विवेदी। संवाद

विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व विनय द्विवेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed