{"_id":"6ad5043be31caaed7c0dd1d6","slug":"the-idol-immersion-procession-will-also-be-monitored-via-drones-and-cctv-cameras-gonda-news-c-100-1-slko1026-168279-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी रहेगी नजर
Sun, 18 Oct 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 20 और 21 अक्तूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन शोभायात्रा के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ल और महामंत्री राकेश वर्मा के अनुसार, जिले में 2397 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 20 अक्तूबर को सदर, तरबगंज और मनकापुर तहसील क्षेत्रों में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 21 अक्तूबर को करनैलगंज तहसील क्षेत्र में विसर्जन किया जाएगा। नगर में सगरा तालाब और खैरा भवानी मंदिर के पोखरे समेत विभिन्न स्थलों को विसर्जन के लिए चिह्नित किया गया है। करनैलगंज में सरयू घाट पर भी व्यवस्था की गई है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि घाटों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं। एडीएम प्रमोद झा, सीडीओ दयानंद प्रसाद, सीआरओ रिंकी जायसवाल और सभी एसडीएम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक ने बताया कि गोंडा के अलावा अयोध्या और बस्ती में भी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय किया गया है। घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ गोताखोरों और एसडीआरएफ को अलर्ट रखा गया है।
डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।