{"_id":"ddb9f3fd175bcba6fff89acafe111bf8","slug":"the-first-phase-of-the-nomination-today-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण का नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण का नामांकन आज से
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए 16 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 16 से 17 नवंबर तक चलेगी।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का आगाज करनैलगंज तहसील क्षेत्र से होगा। यहां प्रधान के 261 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3231 पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए करनैलगंज ब्लॉक, परसपुर, हलधरमऊ व कटरा बाजार ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
रविवार को सभी ब्लॉक के बनाए गए रिटर्निंग अफसरों ने विकास खंडों पर तैयारियों का दोबारा जायजा लिया। नामांकन स्थलों पर न्याय पंचायतवार आरओ बनाए गए हैं।
नामांकन के लिए ब्लॉकों पर बैरिकेडिंग करायी गई है। परचे भरने के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
वहीं, रविवार को ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही है। इसी तरह जिला पंचायत कार्यालय में नोड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने वालों की दिन भर लाइन लगी रही।
विज्ञापन
करनैलगंज के आरओ/जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि नामांकन करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है।
ब्लॉकवार ग्राम प्रधान व सदस्यों के पद
ब्लॉक ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
करनैलगंज 65 795
परसपुर 68 866
हलधरमऊ - 61 735
कटरा बाजार 67 835
कुल - 261 3231
ब्लॉकवार आरओ
परसपुर-अशोक कुमार
हलधरमऊ-संतोष कुमार
कटरा बाजार-संतोष प्रसाद शुक्ल
करनैलगंज-विनय कुमार सिंह