फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The first day was a worship of the mother shailaputree

पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई आराधना

Tue, 13 Oct 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई। देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से ही देवी भक्तों ने पहुंच कर मां की पूजा की। कुमकुम, चंदन, रोली लगाकर मां गो चुनरी भेंट की। इसके बाद पुष्प, सुगंध, फल व नारियल चढ़ाकर मां से कामना की। यहां लोगों ने गरीबों को दान भी दिए।
विज्ञापन


खैरा भवानी मंदिर में सुबह चार बजे ही मंदिर का पट खुल गया था। पिंडी रूप में विराजमान यहां मां के दर्शन को भीड़ हो गई। आज सदर तहसील क्षेत्र में चुनाव होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले भक्त मंदिर नहीं पहुंच पाए, जबकि शहर से हजारों भक्तों की भीड़ यहां जुटी और मां की पूजा कर कामना की।
विज्ञापन


काली भवानी मंदिर में भी सुबह से ही मां की आराधना के लिए लोगों की लाइन लग गई। यहां यजमानों द्वारा पुरोहितों से सप्तशती का पाठ कराया गया।

पुरोहितों ने मंदिर में बैठकर यजमानों को विधिवत पाठ कराया और कलश की स्थापना करवायी। इसके अलावा घरों में मां की कलश स्थापना की गई। कन्या का भोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंड ज्योति जलाकर मां से रक्षा करने का वरदान मांगा। दुर्गा के 108 नामों की आराधना हुई। इसके बाद आरती उतारी गई। इसी तरह मां बाराही देवी सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed