फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the festival of Bhai Duj celebrated from enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया भइया दूज का पर्व

Fri, 13 Nov 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर शुक्रवार को भइया दूज पर बहनों ने रोली व अक्षत से तिलक कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। बहनों के स्नेह से प्रसन्न भाइयों ने उन्हें उपहार दिए और उनके हर सुख-दुख में भागीदार बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार भइया दूज जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह भाई बहनों के घर पहुंचे और बहनों ने उनका आदर सत्कार किया।
विज्ञापन


बहन व भाई ने लंबी उम्र के लिए यमराज व उनकी बहन यमुना तथा यमराज के दूतों की पूजा की। बहनों ने रोली तथा अक्षत से भाइयों को टीका लगाया और मिष्ठान आदि खिलाकर उनके चिरंजीवी होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के स्नेह में बंधे भाइयों ने उन्हें उपहार दिए और उनके सुख-दुख में भागीदार बनने का संकल्प लिया। इसके बाद भाई-बहनों ने विद्वानों से यम द्वितीया के महत्व की कथा सुनी।

मान्यता है कि भगवान सूर्यदेव की पत्नी छाया की दो संतानें यमराज तथा यमुना हुईं। यमुना सदा यमराज से निवेदन करती थी वे उनके घर आकर भोजन करें. लेकिन यमराज अपने काम में व्यस्त रहने के कारण टाल जाते थे।

एक बार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन करने के लिए बुलाया तो यमराज बहन के घर के लिए चल पड़े।

रास्ते में यमराज ने नर्क में रहने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। भाई को देख यमुना हर्षित हुई। यमुना के प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से कुछ मांगने को कहा।

इस पर यमुना ने उनसे मांगा कि आप प्रति वर्ष इस दिन मेरे यहां भोजन करेंगे और इस दिन जो भाई अपनी बहन से टीका लगाकर उसके यहां भोजन करेगा, उसे आपका डर न रहे।


यमराज ने बात मान ली और तथास्तु कहकर चले गए। तभी से यह मान्यता चली आ रही है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को जो भाई अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यमराज का भय नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed