फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The farmer was strangled to death by drinking alcohol

शराब के नशे में की थी किसान की गला दबाकर हत्या

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The farmer was strangled to death by drinking alcohol
तरबगंज (गोंडा)। बौरिहा गांव में बहराइच जनपद से ससुराल आए एक किसान को उसकी ससुुराल से बुलाकर संग ले गए तीन लोगों ने मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। मामले में किसान के ससुर ने तीन लोगों के खिलाफ थाना तरबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बारह घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के रामप्रताप सिंह उर्फ बदलू ने बताया कि बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र के औराही जागीर गांव का रहने वाला उनका दामाद वंशराज सिंह (35) 24 जनवरी को बहराइच से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए यहां आया था। राम प्रताप के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे इसी गांव के सुरजीत और प्रहलाद बाइक से उसके घर आए और दस मिनट में वापस लौटने की बात बताकर उसके दामाद वंशराज को बुलाकर संग लेकर चले गए। देर रात दामाद नहीं लौटा, सुबह उसका शव जगदीशपुर रोड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

राम प्रताप ने बताया कि वंशराज की सुरजीत, प्रहलाद व रामप्रवेश ने मिलकर मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में रामप्रताप ने थाना तरबगंज में तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपर पुलिनस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस टीम ने सुरजीत व प्रहलाद को उठा लिया और पूछताछ की तो दोनों टूट गए और बताया कि वह दोनों वंशराज को बुलाकर संग ले गए थे। सभी शराब पी रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में कहासुनी के दौरान उन तीनों ने मिलकर वंशराज की मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि सुरजीत व प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed