फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The election in three blocks, SP won in two

तीन ब्लॉकों में हुआ चुनाव, दो में सपा जीती

Sun, 07 Feb 2016 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The election in three blocks, SP won in two
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान रविवार को तीन ब्लॉक में मतदान व मतगणना हुई। गैसड़ी ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सावित्री जायसवाल, रेहरा बाजार में सपा प्रत्याशी नसीबदार तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी सगीर आलम ने जीत दर्ज की। छह ब्लाकों में पहले ही सपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुके हैं। जिले के आठ ब्लाकों में सपा तथा एक ब्लाक में निर्दल प्रत्याशी प्रमुख बना है।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव में 124 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। सपा प्रत्याशी सावित्री जायसवाल 63 वोट पाकर प्रमुख पद पर विजयी हुई। निर्दल प्रत्याशी डॉ. शिशिर यादव को 46 मत मिले। दूसरे निर्दल प्रत्याशी राजन तिवारी को छह मत मिले। नौ मत अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 81 बीडीसी सदस्यों में 79 ने मतदान किया। निर्दल प्रत्याशी सगीर आलम ने 41 मत पाकर सपा प्रत्याशी फरीद खां को पांच मतों से शिकस्त दी। फरीद खां को 36 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दल प्रत्याशी अनूप मिश्रा को एक मत तथा कमलेश्वर सिंह को कोई मत नहीं मिला। एक मत अवैध घोषित हो गया। रेहरा बाजार ब्लॉक में 109 बीसीसी सदस्यों में 108 ने मतदान किया।

सपा प्रत्याशी नसीबदार 63 मत पाकर विजयी हुए। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी एवं पूर्व प्रमुख महंत वीरेन्द्र दास को 41 वोट मिले। चार मत अवैध घोषित कर दिए गए।

जिले के ब्लॉक प्रमुखों का विवरण
      ब्लॉक  प्रमुख      पार्टी
1.बलरामपुर-साधना यादव-सपा
2.हरैया सतघरवा-उषा यादव-सपा
3.तुलसीपुर-शफीक अहमद-सपा
4.उतरौला-हबीबुल हसन उर्फ लकी खां-सपा
5.गैड़ास बुजुर्ग-कपूरा देवी-सपा
6.पचपेड़वा-मोहम्मद अयूब उर्फ शब्बू खां-सपा
7.गैसड़ी- सावित्री जायसवाल-सपा
8.रेहरा बाजार-नसीबदार-सपा
9.श्रीदत्तगंज-सगीर आलम-निर्दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed