फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The driver killed in accident, five injured

हादसे में जीप चालक की मौत, पांच घायल

Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर गुरुवार देर रात बोलेरो व रोडवेज बस की भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में देहात कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के मजरा खालेपुरवा के रहने वाले मोहम्मद सईद ने बताया कि उसके साढ़ू सिरताज का बेटा साबिर (2) बीमार था।

उसका इलाज कराने के लिए वह परिवारीजनों व रिश्तेदारों के साथ गुरुवार रात आठ बजे बोलेरो से मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां आया था। यहां उपचार कराने के बाद सभी लोग देर रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनियाबाग के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई।।

हादसे में बोलेरो चालक उसके साढ़ू सिरताज के छोटे भाई फिरोज (26) निवासी जगदीशपुर थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सईद (44), उसका बेटा मोहम्मद सुल्तान (13), सीमा (34) पत्नी सिरताज, साबिर (2) पुत्र सिरताज व सईद की बहन रुबीना (35) पत्नी वकील निवासी अलावल देवरिया थाना धानेपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मोहम्मद सईद ने देहात कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed