फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The deceased's land was registered 28 years ago

Gonda News: 28 साल पहले मृत व्यक्ति की जमीन का हो गया बैनामा

Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The deceased's land was registered 28 years ago
मंडलायुक्त कार्यालय में महिलाओं की ​शिकायतें सुनतीं अपर आयुक्त मीनू राणा। - संवाद 
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं और पीड़ा खुलकर सामने आई। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों में न्याय की गुहार लगाई गई, जिनमें एक मामला 28 साल पहले मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने का भी सामने आया।
विज्ञापन

गोरखपुर के बरहजपार माफी गांव से आईं संजू केवट ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके पिता महाजन की 28 मई 1997 को मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद 23 जुलाई 2025 को किसी व्यक्ति ने खुद को महाजन बताकर उनकी पैतृक जमीन का बैनामा कर दिया। उन्होंने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के चलते वरासत पहले से लंबित थी, जिसका फायदा उठाकर यह फर्जीवाड़ा किया गया।
विज्ञापन

संजू ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब आरोपी उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। इस पर अपर आयुक्त मीनू राणा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। तरबगंज के पिपरहवा गांव की लक्ष्मी ने रास्ता खुलवाने और सुरक्षा दिलाने की मांग की। रुपईडीह के भुड़कुड़ा गांव की रामपियारी ने पति की मृत्यु के दो वर्ष बाद भी अनुकंपा पेंशन न मिलने की शिकायत की। वहीं, कटरा बाजार क्षेत्र के बरूहा जयरामजोत की निरमा सिंह ने अपने बेटे ऋषभ की संदिग्ध हालात में मौत का मामला उठाया।

मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल सात मामलों में महिलाओं ने गुहार लगाई, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed