फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The claimants started betting in the municipal bodies

Gonda News: निकायों में दावेदारों ने शुरू किए दांवपेंच

Mon, 03 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The claimants started betting in the municipal bodies
मनकापुर में कुंवर आनंद सिंह के साथ कुंवर विक्रम सिंह। -संवाद
गोंडा। निकाय चुनाव में दावेदारों ने दांवपेंच तेज कर दिए हैं। गोंडा नगर पालिका परिषद की सीट अनारक्षित से अब महिला के लिए आरक्षित हो गई है। यहां से टिकट के लिए भाजपा में जोर आजमाइश बढ़ गई है। सोमवार को पूर्व चेयरमैन रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी संध्या को भाजपा कार्यालय ले जाकर जिलाध्यक्ष व पार्टी नेताओं से मुलाकात कराई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा में निर्मल खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। महिला सीट होने से अब वह पत्नी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पत्नी संध्या निर्मल श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस समेत कई वार्डों में भ्रमण करके संकेत भी दे दिया कि वह मैदान में उतरेंगी। वहीं, महिला सीट होने पर भाजपा की एक और नेत्री के बैनर-पोस्टर शहर में लग गए हैं। फिलहाल महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी भी दावा कर रहीं हैं। सपा में भी घमासान मचा है। निर्वतमान चेयरमैन उज्मा राशिद तो दावेदारी कर ही रहीं हैं, इसके अलावा सपा नेता अजय प्रताप उर्फ जेपी श्रीवास्तव के साथ ही कई अन्य भी दावा कर रहे हैं। वह भी अपने परिवार में किसी महिला को उतारने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मनकापुर नगर पंचायत अनारक्षित हुई तो राजघराने एक हो गए हैं। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया और पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह के साथ कुंवर विक्रम सिंह भी नजर आए। वे मनकापुर कोट पहुंचे, जहां सांसद और पूर्व मंत्री ने उनका सम्मान भी किया। ऐसे में साल 2012 में मनकापुर नगर पंचायत के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए कुंवर विक्रम सिंह एक बार फिर दावेदारी कर सकते हैं। वे साल 2013 में मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार हो गए थे, जिससे राजघराने उनसे नाराज चल रहे थे। कुंवर विक्रम सिंह भी राजघराने से ही हैं मगर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बगावत कर उन्होंने सपा में शामिल होकर गौरा से टिकट मांगा था। अब काफी वर्षों के बाद राजघराने के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित बेलसर नगर पंचायत के चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। इसके बाद स्थानीय नेता अपने किसी कर्मचारी या करीबी को मैदान में उतारने की रणनीति में जुटे हैं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, व्यापारी नेता हरिश्चंद्र सिंह, सपा नेता रामभजन चौबे के साथ ही प्रधान जागृति सिंह की निगाहें टिकी हैं। वहीं, भाजपा नेता व शिक्षक अजीत सिंह भी नजर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed