फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The city then changed the time of power cut

शहर में फिर बदला बिजली कटौती का समय

Thu, 08 Oct 2015 10:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
रात की पाली में गोंडा शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने के लिए सिस्टम कंट्रोल ने जिले में नए सिरे से छह घंटे विद्युत कटौती का शेड्यूल लागू किया है। इसलिए अब जो कटौती शहर में होगी, वह केवल सुबह और दिन की पाली में होगी, जबकि रात में कोई विद्युत कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी पारेषण खंड आरके त्रिपाठी ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल ने आपूर्ति का जो समय गोंडा शहर के लिए तय किया है, उसके मुताबिक बिजली आपूर्ति शहर में की जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक गोंडा शहर में बिजली कटौती दिन में 12 से चार व रात में नौ से 11 बजे के बीच होती थी।  इससे न तो उद्योग धंधे ठीक से चल पाते थे और न ही आम जनता को कोई राहत मिलती थी। इसलिए इस शेड्यूल को बदलने की मांग लगातार सिस्टम कंट्रोल से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी की तरफ से इसके लिए सिस्टम कंट्रोल को कई पत्र ीाी लिखे गए थे।  इसी के मद्देनजर सिस्टम कंट्रोल ने शहर में लागू बिजली कटौती के रोस्टर में फेरबदल करते हुए नया शेड्यूल लागू किया है।


इसके तहत रोजाना सुबह तीन से पांच बजे, सुबह नौ से 11 बजे और शाम को चार से छह बजे के बीच 2-2 घंटे की कटौती शहर में होगी। मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि शहर में रात की कटौती से लोगों को परेशानी होती थी। इसको देखते हुए रात की कटौती को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed