{"_id":"6113ba2aedcce51d259c92bb355a0fa7","slug":"the-city-divided-into-seven-sectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सेक्टर में बांटा गया नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सेक्टर में बांटा गया नगर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन दशहरा व मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिला मुख्यालय व सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कर्नलगंज कस्बे में अर्द्ध सैनिक बलों व स्थानीय पुलिस द्वारा रूट मार्च निकालकर एक ओर जहां आम जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर नगर को सात सेक्टर में विभक्त कर चक्रवार मजिस्ट्रेटों की चौबीस घंटे ड्यूटी लगाकर अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति व मोहर्रम समिति के लोगों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों को एक दूसरे समुदाय के जुलूसों में शामिल होकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए तैयार किया गया है।
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर के सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा मोहर्रम तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मार्गों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। मार्ग में आने वाली बाधाओं को चिन्हित करके संबंधित विभागों द्वारा उनका निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जुलूस पिछले वर्ष के निर्धारित रूटों पर ही निकलेगें। नगर को सात सेक्टर में विभक्त करके चौबीस घंटे तीन पालियों में मजिस्ट्रेटों की सशस्त्र पुलिस बल के साथ मोहर्रम तक के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
सभी अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त करते हुए अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर प्रवास करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर में रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल, पीएसी तथा नागरिक पुलिस के जवानों द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है।
एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, शापिंग माल व भीड़भाड़ वाले बाजारों में डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते द्वारा नियमित चेकिंग कराई जा रही है।