फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The case of attack

जानलेवा हमले का केस

Sat, 10 Oct 2015 11:48 PM IST
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान बीते दिन गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर समाज सेवी डॉ. अनुराग यादव व एक दर्जन अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले व लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत वार्ड गौरा बगनहा क्षेत्र की जैतापुर बाजार में बलरामपुर निवासी रत्नेश यादव उर्फ सुज्जू तथा तरुण वर्मा को कुछ लोगों ने पीट दिया था। इससे दोनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुज्जू जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के रिश्तेदार हैं। सुज्जू की बहन तथा मंत्री की बहू जयप्रिया यादव गौरा बगनहा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मतदान के दौरान सुज्जू अपने साथियों के साथ इसी क्षेत्र में थे। इसी क्षेत्र से समाज सेवी डॉ. अनुराग यादव के पिता साधूराम यादव भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे है।


सुज्जू का आरोप है कि जैतापुर चौराहे पर डॉ. अनुराग तथा उनके साथियों ने उन्हें मारापीटा तथा सोने की चेन, एटीएम कार्ड व पर्स छीन ली।

गौरा चौराहा थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि रत्नेश यादव उर्फ सुज्जू की तहरीर पर डॉ. अनुराग यादव व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व लूट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed