फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the arrangement made by the administration to deal with flooding

बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 25 Jun 2015 11:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ के दौरान होने वाली त्रासदी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शासन से धन आंवटन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


कोड़रीघाट स्थित पुल के पास राप्ती नदी में गुरुवार को सदर तहसीलदार की निगरानी में दो स्टीमर उतार दिया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम चालू कर दिया गया है। यह बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन


डीएम ने सभी अफसरों को सतर्क  रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरे इंतजाम करने में सभी लोग जुट जाएं। डीएम ने तहसीलदार सदर राम प्यारे को निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में रखे दोनों स्टीमरों को चालक व अन्य संसाधनों से लैस करके तत्काल राप्ती नदी में उतार दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने अपनी निगरानी में दोनों स्टीमरों को कोड़रीघाट स्थित राप्ती नदी में उतार दिया है। तसीलदार ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान समस्या उत्पन्न होने पर मोबाइल नंबर 9454416060 पर काल करके तत्काल अवगत कराएं।

समस्या का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। दोनों स्टीमर के चालकों को सभी संसाधनों से लैस कर दिया गया है। डीएम ने एडीएम/आपदा प्रबंधन अधिकारी गंगाराम गुप्ता को स्थिति पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। एडीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रुम चालू कर दिया गया है।


कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवाइज लगा दी गई है। 24 घंटे कंट्रोल रुम का नंबर चालू रखने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया गया है। सीएमओ डा. यूके वर्मा को दवाओं आदि का प्रबंध करने का निर्देश डीएम ने दिया है। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा व नायब तहसीलदार सदर लालजी विश्वकर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed