फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The accused of robbery got shot in the encounter

मुठभेड़ में सराफ से लूट के आरोपी को लगी गोली

Mon, 30 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The accused of robbery got shot in the encounter
गोंडा। सराफा व्यापारी से 11 लाख की लूट के आरोपी व 25 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर पारसनाथ वर्मा उर्फ बंटी से सोमवार भोर पारासराय नहर पुलिया के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से पारसनाथ बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके तमंचा व कारतूस के साथ ही लूट की 30 हजार रुपये नकदी, डेढ़ किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं। जबकि मुठभेड़ के दौरान पारसनाथ का साथी मुकेश वर्मा फरार हो गया। पुलिस ने मुकेश के घर से लूट का माल बरामद होने पर उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि बंटी के एक अन्य साथी को भी लूट के गहनों के साथ दबोचा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के कंधरा तेजी गांव के मजरे बदवलिया निवासी शेष नारायण सोनी की इटियाथोक क्षेत्र के नरौरा भर्रापुर में सराफा की दुकान है। 27 मई की रात दुकान बंद करके वह अपने बेटे दीपू संग बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में नरौरा भर्रापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने शेष नारायण को रोक लिया और तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये नकदी समेत करीब 11 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग गये थे। मामले में शेष नारायण सोनी ने थाना इटियाथोक में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए एसओजी समेत इटियाथोक पुलिस को लगाया गया था। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पारासराय नहर पुलिया के पास लूट के आरोपी पारसनाथ वर्मा उर्फ बंटी निवासी मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटियाथोक को घेर लिया। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बंटी के पैर में गोली लग गई। इससे वह बाइक समेत गिर गया। इसी बीच मौका पाकर उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, चार खोखा, बाइक, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, लूट की रकम के 30 हजार रुपये, सात जोड़ी पायल, चांदी की माला, 11 जोड़ी बिछुआ बरामद हुआ है। एसपी के मुताबिक बंटी थाना इटियाथोक का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। वह लूट के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में बंटी ने बताया कि मौके से भागा उसका साथी मुकेश वर्मा निवासी बालाराम पुरवा, थाना खरगूपुर है। पारसनाथ के एक अन्य साथी पवन कुमार वर्मा निवासी सत्तन पुरवा, थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी की सात जोड़ी पायल, सात बिछुआ व चांदी के चार कंगन बरामद किए गये हैं। पुलिस टीम ने मुकेश वर्मा के घर छापा मारकर लूटी गई चांदी की 14 जोड़ी पायल, 16 अदद बिछुआ, एक अंगूठी, कान की चार बालियां व चांदी का सिक्का बरामद किया है। एसपी ने बताया कि मुुकेश की पत्नी जसवंता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed