फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The ability of the disciple will show how capable the teacher is

माध्यमिक स्कूलों के छात्रों की सफलता से अब होगा शिक्षकों का मूल्यांकन

Fri, 22 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The ability of the disciple will show how capable the teacher is
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों के शिक्षकों ने अपने विषय के बच्चों को कितना पढ़ाया है अब इसका मूल्यांकन होगा। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा ही होती है और परिणाम का ही मूल्यांकन किया जाता है। लेकिन अब उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन साल में किस शिक्षक के पढ़ाए छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में संबंधित विषय में कितने प्रतिशत सफलता अर्जित की है, अब इसकी सूची नए सिरे से तैयार कराई जा रही है। नई व्यवस्था के मुताबिक 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले शिक्षकों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत यूपी बोर्ड के करीब 483 विद्यालय हैं। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के करीब दो लाख छात्र- छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इस बार तो 84721 परीक्षार्थी हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा देंगे। पिछले तीन सालों से बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 की परीक्षा छोड़ दी जाए तो जिले परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। जब परिणाम जारी होता है तो विद्यालयों की ओर से अपने वहां परिणाम शत प्रतिशत होने का दावा भी किया जाता है। यहीं नहीं शिक्षा विभाग में भी इसकी जानकारी दी जाती है।
अब इन दावों की हकीकत का पता लगाने के लिए ही बोर्ड ने अपने स्तर से जांच कराने जा रहा है। इसमें विषय के शिक्षकों की भी कुंडली तैयार कराई जा रही है। विषयवार शिक्षकों के परीक्षा परिणाम के बारे में जो जानकारी मांगी गई है। तीन वर्षों के परिणामों के बारे में बोर्ड जानकारी जुटा रहा है।
यूपी बोर्ड के स्कूलों में शैक्षिक सुधार के लिए तीन सालों के परीक्षा परिणाम पर मंथन होगा। वर्ष 2020 बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 45489 में 41446 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 33262 परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल का परिणाम 80.26 फीसदी रहा।
इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 38897 में 35912 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 26362 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट का परिणाम 73.41 फीसदी रहा। इसके साथ ही वर्ष 2019 बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 48399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
जिनमें 42164 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 23090 छात्र व 19074 छात्राएं शामिल हुईं। इसी तरह इंटर में 34765 छात्रों का पंजीकरण था। इसमें 31040 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 16425 छात्र व 14615 छात्राएं शामिल हुईं। जिले का रिजल्ट दसवीं में 82.53 व इंटर में 74.34 फीसद आया था।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2021 कराने की तैयारी हो रही है। पंचायतों के चुनाव के कारण अभी परीक्षा की तारीख तय नहीं हुईं। 483 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर 84721 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें 47398 छात्रों ने दसवीं में पंजीकरण कराया है। 37323 विद्यार्थियों का बारहवीं में पंजीकरण है। परीक्षा के बाद इनकी भी डिटेल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed