फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Textile trader's son missing

कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता

Fri, 10 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Textile trader's son missing
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का पुत्र पिछले चौबीस घंटे से लापता है। मामले में व्यापारीने कोतवाली करनैलगंज में सूचना दी है। करनैलगंज नगर के मोहल्ला बालूगंज निवासी कपड़ा व्यापारी जलील अहमद का पुत्र शकील अहमद (35) अपने पिता की दुकान के ठीक सामने गारमेंट की दुकान करता था। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह अपनी बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए दुकान से निकला था। उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर तलाश शुरू की गई। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार की शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जलील अहमद ने कोतवाली में दी गई सूचना में बताया गया है कि उसने अपने पुत्र की रिश्तेदारी और उसके सगे संबंधियों के यहां काफी तलाश किया। मगर उसका कोई पता नहीं चला है। सूचना मिलने के बाद तत्काल कस्बा पुलिस हरकत में आ गई है। कस्बा चौकी प्रभारी रणजीत यादव बताते हैं कि व्यापारी के पुत्र के संबंध में सूचना मिली है। सर्विलांस एवं पुलिस की टीमों को लगाकर उसका पता लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed