{"_id":"6445769d3685b51e0600af3b","slug":"ten-people-injured-in-a-fight-gonda-news-c-13-1-197450-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारपीट में दस लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारपीट में दस लोग जख्मी
Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तीन थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई मारपीट में चार सगे भाइयों समेत दस लोग घायल हो गए। मामले में दो महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। तरबगंज के नरायनपुर गांधी चबूतरा गांव निवासी राम निहाल, खुशीराम, रामसिंह, तुलसीराम व आज्ञाराम सगे भाई हैं। जमीन बंटवारे को लेकर पांचों भाइयों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को भाइयों में विवाद बढ़ गया। सभी ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में राम निहाल, खुशीराम, राम सिंह व आज्ञाराम को चोटें आईं हैं। घायलों का सीएचसी तरबगंज में इलाज कराया गया। खुशीराम ने रामसिंह, आज्ञाराम, तुलसीराम व रामसिंह के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष से आज्ञाराम ने राम निहाल, खुशीराम व हरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना में वजीरगंज के कोठा पंडित पुरवा निवासी छेदीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि संपत्ति में हिस्सेदारी के विवाद में गांव के ही कृष्णकुमार, उसके बेटे विपिन, पत्नी राम दुलारी व पुत्री ललिता ने अभद्रता करते हुए उसे डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
मनकापुर क्षेत्र के मरौचा गांव में रविवार सुबह अनिरुद्ध, विकास, कृष्णा व लक्ष्मीकांत के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले। जिसमें सभी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। दतौली चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।