फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tempo driver shot

Gonda News: टेंपो चालक को गोली मारी

Mon, 26 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
tempo driver shot
गोंडा। नवाबगंज कस्बे के कटी तिराहे पर सोती पुल के पास रविवार दोपहर चार युवक एक टेंपो चालक को गोली मारकर भाग गए। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। टेंपो चालक का एक हमलावर से सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते ये वारदात हुई है। नवाबगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी राहुल सिंह (22) टेंपो चालक है। रविवार दोपहर टैक्सी स्टैंड पर हुए विवाद को लेकर चार युवक उसे तमंचे से गोली मारकर भाग गए। इससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो स्टैंड पर सवारियां बैठाने को लेकर राहुल व दुर्गागंज माझा गांव के रहने वाले पुतन्नू यादव में पहले तीन बार मारपीट हो चुुकी थी।
विज्ञापन

रविवार को भी कस्बे के कटी तिराहे के पास सवारियां बैठाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद दोपहर एक बजे पुतन्नू अपने गांव के रहने वाले तीन साथियों के संग वहां पहुंचा और तमंचे से राहुल को गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के बड़े भाई रवींद्र सिंह ने थाना नवाबगंज में दुर्गागंज माझा निवासी सूरज यादव, पुतन्नू यादव, बहादुर यादव व सद्घू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed