{"_id":"6ad1150b53cb3015dd0456dc","slug":"tempo-collides-with-mini-truck-nine-pilgrims-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-168088-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिनी ट्रक से भिड़ा टेंपो, नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिनी ट्रक से भिड़ा टेंपो, नौ श्रद्धालु घायल
Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज सीएचसी में घायलों का इलाज करते अधीक्षक। -संवाद
डुमरियाडीह। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर डुमरियाडीह कस्बे में बृहस्पतिवार शाम आगे चल रहे मिनी ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो भिड़ गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया गया, जहां इलाज किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी की स्थिति सामान्य है।
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर निवासी रामू ने बताया कि टेंपो में 12 श्रद्धालु सवार थे। सभी वजीरगंज के नियामतपुर स्थित नंदादेवी मंदिर जा रहे थे। डुमरियाडीह कस्बे में आगे चल रहे मिनी ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से भिड़ गया। हादसे में फखरपुर के मोहम्मदपुर कला निवासी चंद्रकेश, निदुरा निवासी शांति, मरऊचा निवासी जगदीश, अंजू, मंजू, जसवंत, पुष्पा गुप्ता और माही तथा बौंडी थाना के खैरा गांव निवासी गीता घायल हो गईं।
सूचना पर डुमरियाडीह चौकी प्रभारी अंकित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि टेंपो और मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मिनी ट्रक का चालक भाग गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।