फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   temple

गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली पर बनेगा भव्य मंदिर

Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
temple
परसपुर(गोंडा)। रामचरित मानस महाकाव्य के अमर प्रणेता गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर, सूकरखेत शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण दुर्दशा का शिकार है। तुलसीदास भक्तों ने उस स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये संकल्प व्यक्त किया है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर तुलसी भक्तों ने एक बैठक प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह पिंकू सिंह की अध्यक्षता में किया। जिसमें प्रमोद मिश्रा, रघुनाथ पांडेय, डॉ एसके सिंह, जनमेजय सिंह व तिलकराम वर्मा सहित तमाम लोगों ने भाग लिया। बैठक में सभी एक स्वर से कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण बहुत जरूरी है। सरकार इस पर भले ध्यान न दे लेकिन वे लोग मंदिर को भव्य बनाएंगे।
विज्ञापन

कमेटी का गठन किया गया। इसमें अजय कुमार सिंह, पप्पू सिंह, दिग्विजय सिंह, वेदप्रकाश सिंह, रिंकू सिंह ने प्रस्ताव दिया कि कार्य संचालन के लिये विपिन कुमार उर्फ पिंकू सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष व गिरीश नारायण सिंह बब्लू को कोषाध्यक्ष व डॉ एसके सिंह, प्रमोद मिश्रा व रघुनाथ पांडेय को संरक्षक/सलाहकार मनोनीत किया जाए। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की आगामी बैठक 19 सितंबर को श्री तुलसी जन्मभूमि राजापुर में किया जाएगा। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि संत बहादुर सिंह पिंकू सिंह, सभासद जगदीश सोनी, कुलदीप सिंह, राजन सिंह व प्रेमनाथ पांडेय ने कहा कि उस स्थली पर भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण के लिये रुपयों की कमी नहीं है। धन तो अपने आप आने लगेगा और जल्द ही परसपुर ब्लाक सहित जनपद के लोगों को इस कमेटी से जोड़ा जाएगा।

बैठक के अंत में मनोनीत अध्यक्ष ने सर्व प्रथम 1 लाख, 11 हजार रुपये मंदिर निर्माण के लिये देने की घोषणा की। कहा कि अभियान में ब्लाक प्रमुख, समस्त ग्राम प्रधानों, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों व संभ्रांत लोगों से मिला जाएगा। जल्द ही लोगों के सुझाव व जन सहयोग के बाद आर्किटेक्ट को लाकर मंदिर निर्माण का नक्शा बनवा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर कमल किशोर सिंह अमरेंद्र सिंह, अमर नाथ सोनी अंशू, बब्लू सिंह, सूरज सिंह, राजकुमार मिश्रा, राजन कुशवाहा, अनिल यादव, अभिषेक प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह व मधुकर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed