फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tehsil work lost due to agitation, plaintiffs returned

Gonda News: आंदोलन की भेंट चढ़ा तहसील का कामकाज, लौटे वादकारी

Wed, 11 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 11 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tehsil work lost due to agitation, plaintiffs returned
करनैलगंज। तहसील परिसर बुधवार को धरना-प्रदर्शन का अखाड़ा बना रहा। एक ओर अधिवक्ता एसडीएम और तहसीलदार के विरोध में धरना देकर नारेबाजी करते रहे, वहीं दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों के आंदोलन के बीच तहसील का कामकाज लगभग ठप हो गया। समाधान के लिए आए वादकारियों व फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पिपरी निवासी राजाराम ने बताया कि उनकी पेशी एसडीएम न्यायालय में थी, लेकिन न्यायालय बंद मिला और उन्हें अगली तारीख भी नहीं मिल सकी। चंद्रभानपुर की सीमा ने बताया कि वह एसडीएम से शिकायत करने आई थीं, लेकिन गेट पर ही रोक दिया गया और अंदर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कटरा बाजार निवासी त्रिलोकी ने बताया कि उनकी पेशी न्यायिक तहसीलदार के यहां थी, लेकिन न्यायालय में कोई मौजूद नहीं मिला। नारायणपुर निवासी राम सनेही मिश्र का कहना था कि उन्हें लेखपाल से काम था, मगर वे धरने पर बैठे थे, इसलिए उनका काम नहीं हो सका। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते मुकदमों की पैरवी भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन






अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तालाबंदी की चेतावनी

तहसील में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन पूरे दिन जारी रहा। करीब एक सप्ताह से अधिवक्ता तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने क्रमिक अनशन भी चल रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि जब तक दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अधिवक्ता काम नहीं करेंगे। धरना स्थल पर हुई तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आंदोलन के तहत तहसील में संपूर्ण तालाबंदी की जाएगी। गोंडा सिविल बार व अन्य तहसील बार संघों से भी समर्थन मांगा गया है। प्रदर्शन में पवन कुमार शुक्ल, गोपाल जी तिवारी, हृदयनारायण मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, सत्य नारायण सिंह, अरविंद शुक्ल, रामसभा मिश्र, स्वामी दूबे सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।






राजस्व निरीक्षक-लेखपाल संघ भी धरने पर

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर तहसील के मुख्य द्वार पर धरना दिया। वेतन विसंगति दूर करने, कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा करने और दुर्व्यवहार के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। राजस्व निरीक्षक संघ के रामबहादुर पांडेय और लेखपाल संघ के मनीष शुक्ल ने बताया कि उनका आंदोलन अधिवक्ताओं के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी मांगों को लेकर है। इस दौरान ईश्वर शरण तिवारी, करुणेश कुमार, फैय्याज अहमद, ललित कुमार, बासुदेव यादव, अवनीश मिश्र, विकास सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed