फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tehsil mankapur divided into 6 zone and 64 sectors

तहसील मनकापुर को 6 जोन व 64 सेक्टरों में बांटा

Sun, 06 Dec 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
तहसील मनकापुर में सोमवार को संपन्न होने जा रहे ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के मतदान के लिए तहसील मनकापुर को छह जोन व 64 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने रविवार को मनकापुर के डीपी इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लेने के दौरान दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल की एक कंपनी, पीएसी की तीन कंपनी तैनात की गई है।

त्वरित कार्यवाही के लिए 64 कलस्टर मोबाइल टीमें बनाई गई हैं जो हर पांच से दस मिनट पर प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान में व्यवधान डालने पर कठोर कार्रवाई करने में कतई पीछे न हटें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दें तथा ऐसे लोगों को तत्काल हवालात भेजने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर मतदान अभिकर्ताओं को मोबाइल ले जाने की कतई इजाजत नही होगी। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद करने के लिए अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्रों पर रिजर्व ड्यूटी वाले कर्मचारियों को बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश एसडीएम मनकापुर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed