{"_id":"319c6e1870779fa0ce14e6d15f688ecd","slug":"teenager-drowned-in-the-ghagra-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की घाघरा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की घाघरा में डूबने से मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर किटौली गांव के मजरा बिचला माझा की एक किशोरी सोमवार को गांव की अन्य लड़कियों के साथ पितृ विसर्जन के लिए पास स्थित घाघरा नदी पर गई थी। वहां घाघरा में नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाल डालकर शव को बाहर निकाला।
किशोरी के पिता ने परसपुर थाने में घटना की सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की डूबने से मौत होने की सूचना मिली है। मौके पर फोर्स भेजी गई है।
परसपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर किटौली गांव के मजरा बिचला माझा के रहने वाले छोटई की बेटी मनीषा (14) सोमवार को पितृ विसर्जन करने के लिए गांव की अन्य लड़कियों के साथ पास स्थित घाघरा नदी पर गई थी।
वहां नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे पानी में डूबता देख साथ गई लड़ियां दौड़कर उसके घर पहुंचीं और परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिवारीजनों के साथ ही गांव वाले पहुंचे तो किशोरी पानी में डूब गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर शव को बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की डूबने से मौत होने की सूचना मिली है। मौके पर फोर्स भेजी गई है।