फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tedhee river bridge cracked, trains slow down

Gonda News: टेढ़ी नदी का पुल दरका, ट्रेनों की रफ्तार धीमी

Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tedhee river bridge cracked, trains slow down
गोंडा। गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर दुल्लापुर खालसा गांव के पास टेढ़ी नदी पर बना पुराना पुल दरकने लगा है। लोहे के इस पुल में कई जगह दरारें पड़ने की बात सामने आ रही है। उच्चाधिकारियों ने पुल संख्या-359 से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश दिया है। 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूरी सतर्कता के साथ रेलगाड़ियां इस पुल से पार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में गोंडा से लखनऊ रेलखंड पर टेढ़ी नदी है। इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन अधिक रहता है। इस मार्ग से एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों को भी पास किया जाता है। बताया जाता है कि टेढ़ी नदी पर तीसरी लाइन बनाने के लिए अलग से ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। नए पुल के निर्माण के लिए पुराने पुल के दोनों तरफ मिट्टी की खोदाई कराई गई है। माना जा रहा है कि ज्यादा मिट्टी खोदे जाने से पुल में दरार आ गई और मिट्टी के साथ ही पुल भी बैठने लगा। पुल की सुरक्षा को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभियंताओं के मुताबिक जल्द ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। एहतियातन कंट्रोल को सूचना देकर अपलाइन से पास होने वाली ट्रेनों की गति रेलवे पुल से गुजरते समय कम कर दी गयी है। यहां पर कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। रेल अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। रेल कर्मचारियों की मानें तो सुरक्षा की दृष्टि से बोरी में मिट्टी भरकर दोनों तरफ लगाई गयी हैं। इस पुल से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का आवागमन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कैथौला व गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के मध्य 668 किलोमीटर पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन के लिए सतर्कता के आदेश दिये गए हैं। पुराने पुल के बगल में ही नया पुल निर्माणाधीन है। उसी को ध्यान में रखकर पुराने पुल में खास इंतजामात किये गए हैं। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां ट्रेनें गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article