फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Team put to stop rigging in payment of poor

गरीबों के भुगतान में हेराफेरी रोकने को लगाई टीम

Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Team put to stop rigging in payment of poor
मंगुरा बाजार (गोंडा)। गरीबों और श्रमिकों के खातों में सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी गई है। 16 विकास खंडों के श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों और मनरेगा श्रमिकों के खातों में आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परास गांव में श्रमिकों के भुगतान में हेराफेरी को लेकर शिकायत हुई थी और जांच के दौरान फायरिंग में दो लोगों की हत्या हो गई थी। अब भुगतान के मामले की जांच के लिए पहले से ही निगरानी शुरू करा दी हे। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को लगाया है और रैंडम जांच करके रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में मनरेगा के श्रमिकों के बकाया भुगतान जारी किया है। इसके अलावा श्रम विभाग श्रमिकों को एक हजार रुपए की मदद दे रहे हैं। 14 हजार के करीब श्रमिकों भुगतान किया है और इसी तरह 50 हजार से अधिक मनेरगा के श्रमिकों को भुुगतान भेजा गया है। प्रशासन को शिकायत मिली कि गांवों में श्रमिकों से पैसा निकलवा कर लिए जा रहे हैं। इसमें पंचायत के कर्मचारियों की भूमिका सवालों से घिरी है। इसी शिकायत को लेकर परास गांव में हत्याकांड हो गई। इससे प्रशासन ने अब निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों की तैनात कर दी गई है। जो प्रतिदिन दस लोगों की रेंडम चेकिंग करके अपनी रिपोर्ट देंगे। सभी बीडीओ को भी निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed