फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   team arrived to investigate mining

खनन की जांच करने पहुंची टीम, लिए बयान

Wed, 06 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
team arrived to investigate mining
गोंडा। कल्याणपुर, चकरसूल में अवैध खनन की शिकायत पर बुधवार को एडीएम सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में लखनऊ से आई टीम ने मौके की जांच कर शिकायकर्ताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव निवासी राम लगन सहित 18 लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर चकरसूल गांव में अवैध खनन की शिकायत कर हाफिज अली के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
विज्ञापन

जिस पर न्यायालय ने जिलाधिकारी से अवैध खनन की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। जिस पर तीन अक्टूबर को एडीएम ने मौके पर कर लोगों का बयान दर्ज कर रिपोर्ट भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को खनन विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश, सीनियर माइन अधिकारी एसके सिंह, भूगर्भ वैज्ञानिक एसके अग्रवाल, सर्वेक्षण अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ला तथा गोंडा से एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम मनकापुर शत्रुघ्न पाठक ने मौके पहुंच कर मौका मुआयना कर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये।
इस दौरान कल्याणपुर गांव शिकायतकर्ता अमृतलाल, मुकेश, बृजराज, गंगाराम, तुलसीपुर तथा सोनू ने बताया कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत कहीं पर नहीं की है और न ही हस्ताक्षर किया है। उनके नाम से की गई शिकायत फर्जी है। शिकायत कर्ता रामलगन ने बताया कि एक माह पहले रात्रि में खनन करते देखा था।

जिस पर टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर जांच की तो खनन का निशान मौके पर नहीं मिला। टीम ने मौके की जांच कर तथा शिकायत करने के बाद राम लगन का बयान दर्ज किया। बाकी दस शिकायत कर्ता मौके बयान देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed