फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers show strength against Prerana App

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिखाई ताकत

Wed, 04 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers show strength against Prerana App
गोंडा में बीएसए दफ्तर परिसर में धरना देते शिक्षक। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर पंतनगर पर दो बजे तक शिक्षकों ने एकजुटता का एहसास कराया। स्कूलों में ड्यूटी के बाद प्रेरणा एप के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शिक्षकों ने हुंकार भरी। सरकार को ललकारते हुए कहा कि हम शिक्षक हैं, अपराधी नही हैं। ऐसी ट्रैकिंग व्यवस्था किसी के हित में नही है। जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने जोश भरते हुए कहा कि हद है, स्कूल में एक बजे तक ड्यूटी है लेकिन 24 घंटे की निगरानी कहां तक उचित है। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ अधिकारी अपना नंबर बढ़ाने के साथ ही भ्रष्टाचार के लिए प्रेरणा एप लाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अधिकारी गुमराह करके एक ऐसी व्यवस्था कर रहे है जिससे शिक्षकों की निजी जानकारी निजी तंत्रों के हाथ में चली जाएगी। इसका खुलासा तो कभी न कभी होगा लेकिन तब तक सरकार के हाथ मे पछतावे के सिवा कुछ न होगा। उन्होंने चेताया कि शिक्षकों को छेडे़ न सरकार, सही और गलत का परीक्षण करे। प्रांतीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट हैं और एप का जोरदार विरोध होगा। शिक्षक न मजदूर है और न ही मजबूर है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अशोक पांडे ने कहा कि यह व्यवस्था बर्दाश्त से बाहर है। हाजिरी के लिए परंपरागत तकनीकी व्यवस्था करते, यह पोर्टल लाने से काफी नुकसान है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से सरकार को भविष्य में नुकसान उठाना पडे़गा। मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने दावा किया कि शिक्षक हितों के लिए हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह ने भी जोश भरा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह ने कहा कि प्ररेणा एप शिक्षकों के असल मुद्दाें से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया है। जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शुक्ल ने एप का विरोध किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, अंगद प्रसाद, शरद सिंह, शकुंतला सिंह, विपिन सिंह, सूर्य मणि पांडे, दिलीप सिंह, आशुतोष तिवारी, मुरली मनोहर शुक्ल, ओम प्रकाश पांडे, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष वैभव सिंह ने भी एप का विरोध किया। कहा कि इसे लागू नही होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंचे बीएसए एप की खूबियां बताकर किया अपील
बीएसए मनिराम सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होने प्ररेणा एप की खूबियां बताई। उन्होंने कहा कि इससे बडे़ बदलाव होंगे। जिससे शिक्षकों को ही फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में है और किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं होगी। बीएसए की बातों पर शिक्षक असहमति जताते रहे लेकिन उन्होंने कई खूबियां बताकर शिक्षकाें को समझाने की कोशिश की। उन्होने भरोसा दिया कि शिक्षकों के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। प्ररेणा एप को सही ढंग से शिक्षक जानें और भरोसा करें।

न्याय पंचायत स्तर तक रहा शिक्षकों का विरोध
मोतीगंज (गोंडा)। मनकापुर के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र विद्यानगर में बुधवार को प्रेरणा एप के विरोध में अध्यापकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता न्याय पंचायत प्रभारी विजय प्रकाश सिंह ने की। इस मौके पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, देव प्रकाश पांडेय एबीआरसी मनकापुर, उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ धुपेन्द्र मिश्रा, जिला संयुक्त मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अतुल सिंह, शिव कुमारी गुप्ता, अमित पांडे, जिला संयुक्त मंत्री यूटा, रंजीत गौतम जिला मंत्री विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, हेमंत निषाद, उदय राज यादव विजय भास्कर, विवेक तिवारी, अखिलेश यादव, दुर्गेश रावत, अरविंद पांडेय, विपिन मिश्रा, रजत गुप्ता, विकास मौर्य सहित कई शिक्षक साथी मौजूद रहे। वहीं झंझरी शिक्षा क्षेत्र के नौबरा, काजीदेवर न्याय पंचायत के भी शिक्षक प्रेरणा एप का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed