फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers roared, will not tolerate unnecessary pressure

Gonda News: शिक्षकों ने भरी हुंकार, नहीं सहेंगे बेजा दबाव

Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers roared, will not tolerate unnecessary pressure
गोंडा। टैबलेट पर ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पंतनगर स्थित बीएसए दफ्तर में बृहस्पतिवार को जिलेभर के शिक्षकों ने एकजुट होकर हुंकार भरी, एकता के नारों के साथ ही बनाए जा रहे बेजा दबाव के खिलाफ आरपार के संघर्ष का ऐलान किया। प्रदर्शन में मध्याह्न से ही शिक्षक शामिल होने लगे, कुछ आकस्मिक अवकाश लेकर आए और कुछ अपराह्न दो बजे तक स्कूलों में पढ़ाकर पहुंचे। बीएसए अतुल तिवारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को परेशान करने की सारी हदें पार की जा चुकी हैं। अब मुखर होकर जवाब देना होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने का ऐलान किया। कहा कि शिक्षकों पर अविश्वास जताकर विभाग क्या साबित करना चाहता है। इसी तरह शिक्षामित्र संघ के अवधेशमणि मिश्र, अनुदेशक संघ के वैभव सिंह भी कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में डटे रहे। धरने में शिक्षक नेता अखिलेश शुक्ल, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में रहे। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के साथ ही अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि चाैथे दिन भी किसी ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं दर्ज कराई। हाथ में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, वीर विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, सुशील कुमार, संतोष पांडेय आदि ने नई व्यवस्था का बहिष्कार कर धरने में समर्थन किया। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन से पहले शिक्षकों ने स्कूल में शिक्षण कार्य भी किया। करनैलगंज के प्राथमिक स्कूल भंभुआ में प्रीति यादव पढ़ाई कराने के बाद प्रदर्शन में शामिल हुईं। इसी तरह मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर रामनाथ के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया। बृहस्पतिवार को स्कूल की प्रधानाध्यापक प्रभा पांडेय के साथ शिक्षक कृष्ण मोहन वर्मा, पूनम, राखी गुप्ता, पूजा देवी, अनुराधा, कृष्णावती ने पढ़ाई भी कराई और विरोध भी किया। विकासखंड छपिया में जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, शिक्षक संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष असगर अली, ब्लाॅक अध्यक्ष जगन्नाथ तिवारी, ब्लाॅक अध्यक्ष अनिल सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राज मंगल पांडेय, मंत्री आलोक पांडेय, ऋषि तिवारी आदि ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed