{"_id":"68b9d33c179f018f8507659b","slug":"teachers-develop-knowledge-and-skills-gonda-news-c-100-1-slko1028-143347-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ज्ञान व कौशल का विकास करते हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ज्ञान व कौशल का विकास करते हैं शिक्षक
Thu, 04 Sep 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा स्थित कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते डीआईओएस डॉ. रामचं
गोंडा। शिक्षक दिवस के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज का आधार होते हैं जो न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश आज शिक्षा, तकनीक, संचार, कृषि व अंतरिक्ष अनुसंधान आदि क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यह सब शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ. राज बहादुर सिंह बघेल कहा कि शिक्षक केवल स्कूल में पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में राह दिखाने और जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। एलबीएस पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री सहदेव सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राज बहादुर सिंह बघेल, पवन कुमार सिंह, जमाल अहमद, संत शरण त्रिपाठी, सूर्य नारायण शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, सुनीता रानी, हमीदुल्लाह, राजकुमार पांडेय, भोलानाथ मिश्र, परशुराम तिवारी, विद्या प्रसाद, राधेश्वर तिवारी, शिवकुमार पांडेय, मेजर राजाराम आदि शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर राजेश कुमार द्विवेदी, अनूप शुक्ल, नरेंद्र मिश्र, राजेश सिंह, सतपाल सिंह, अनिल सिंह, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, रामेश्वर प्रताप सिंह, रमाशंकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे। टाउन हाॅल में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन व बीएसए अतुल तिवारी ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया, झंझरी के बेहड़ा चौबे, पथवलिया स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के माथे पर तिलक लगाकर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करके मुंह मीठा कराया। इसके बाद गुरु का चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया। हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय हटही में बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सैनी ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके आदर्शों से अवगत कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक बृजेंद्र सिंह ने केक काटा।