फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   teacher suspended to be missing from school

स्कूल से लापता रहने पर शिक्षिका सस्पेंड

Fri, 29 Jan 2016 10:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के आदेश पर हुए औचक निरीक्षण में विद्यालय से गायब रहने के आरोप में एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं तीन लापरवाह शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। अन्य खामियां मिलने पर तीन शिक्षकों और दो स्कूलों में ताला लटकने पर पूरे स्टाफ से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएसए जय सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का खंड शिक्षाधिकारी एमपी सिंह ने 12 व 26 जनवरी को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दोनों बार निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका शिल्पी गुप्ता बिना सूचना के गायब मिलीं। शिल्पी गुप्ता से स्कूल से नदारद रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब न देने, स्कूल से लगातार गायब रहने के आरोप में शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने 28 जनवरी को शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पियरा का औचक निरीक्षण किया। 49 के सापेक्ष 18 विद्यार्थियों की उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा, सहायक अध्यापिका किरन सिंह व मीनाक्षी गुप्ता से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन शिक्षकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर द्वितीय का निरीक्षण किया।

यहां हेडमास्टर अमृता मिश्रा व सहायक अध्यापिका ममता 14 जनवरी से बिना सूचना के स्कूल से नदारद मिलीं। स्कूल में 135 के सापेक्ष 11 बच्चे उपस्थित पाए गए।

एमडीएम का संचालन नहीं होता पाया गया। प्रसाधन कक्ष काफी गंदा पाया गया। इस पर बीएसए ने हेडमास्टर व सहायक अध्यापिका का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने व जवाब तलब करने का आदेश अधिकारियों को दिया।

प्राथमिक विद्यालय समगरा में हो रहा निर्माण मानकविहीन मिलने पर प्रभारी व इंचार्ज हेडमास्टर विपिन कुमार श्रीवास्तव का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोककर जवाब तलब किया गया है। सहायक अध्यापिका मधुरानी को हेडमास्टर का चार्ज देने का निर्देश खंड शिक्षाधिकारी को दिया गया है।


निरीक्षण के दौरान बीएसए को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सायडीह व प्राथमिक विद्यालय मदारा में ताला लटका मिला। दोनों स्कूलों के समस्त स्टाफ से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर पूरे स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed