{"_id":"62b35e56f5c74559454f7aad","slug":"teacher-bank-gonda-news-lko636377631","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बैंक में खाता खुलवाने के फरमान से शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बैंक में खाता खुलवाने के फरमान से शिक्षक नाराज
विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के परसपुर बीआरसी पर बीईओ को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। विद्यालय प्रबंध समिति का खाता विद्यालय से तकरीबन 20 से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बैंक में खुलवाने के फरमान से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी भड़क गए हैं। संघ ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपकर विरोध दर्ज कराया है।
संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बीईओ फिजा मिर्जा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में खोलने का आदेश दिया है, लेकिन भविष्य में खाता संचालन से संबंधित आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस बैंक की मात्र चार शाखाएं ही हैं। जबकि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या हजारों में है। परसपुर ब्लाक में इस बैंक की कोई शाखा नहीं है। स्कूलों से बैंक आफ बड़ौदा के निकटतम शाखा की दूरी 20 से 60 किलोमीटर के बीच है। दूरी अधिक होने से विद्यालय का विकास प्रभावित होगा। संघ ने कठिनाइयों को देखते हुए कुछ समाधान भी सुझाया है। कहा गया है कि इस बैंक की शाखा परसपुर में खुलवाई जाए। बीईओ ने बताया कि ज्ञापन बीएसए को भेजा जाएगा।