{"_id":"61ec490255a4791c7e7b8eb1","slug":"teachar-tet-gonda-news-lko614651623","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 केंद्रों पर 12278 परीक्षार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 केंद्रों पर 12278 परीक्षार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
फोटो- 30- गोंडा में श्रीगांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में टीईटी परीक्षा की तैयारी करते केंद्र व्यव?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में 28 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनमें 12 हजार 278 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शनिवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर तैयारी चलती रही। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी, और केंद्र के आसपास के फोटोकॉपी के दुकान बंद रहेंगे।
टीईटी के लिए केंद्रों पर तैयारी की गई है। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, सहित शहर के करीब एक दर्जन कॉलेजों में सिटिग प्लान बनाकर चस्पा किया गया। सभी विद्यालयों में रोशनी व पानी के समुचित इंतजाम भी किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरूण तिवारी ने सारी व्यवस्थाएं बनाईं। पहली पाली प्रात: 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
शनिवार को डीआईओएस ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था भी की जाएगी। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीमीटर केंद्रों पर रखे जाएंगे। इसके अलावा कक्षों में सैनिटाइजर भी रखे जाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी मास्क लगाकर आएंगे उनके मास्क मुख्य गेट पर ही उतरवा लिए जाएंगे और उन्हें दूसरे मास्क दिए जाएंगे। कमरे में अभ्यर्थियों को इस तरह से बैठाया जाएगा जिससे उनके बीच की दूरी बनी रहे। कोविड गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। उनके द्वारा स्वयं एसपी के साथ परीक्षा का निरीक्षण किया जाएगा। पिछली बार के परीक्षा केंद्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, सभी केंद्र यथावत रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
परीक्षा में ऐसे आएं परीक्षार्थी
परीक्षा समय से डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
मोबाइल फोन परीक्षा में लेकर नहीं आना है।
इलेक्ट्रानिक गेजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।
मास्क पहनकर आना है और एक मास्क साथ लाना है।
100 एमएल की सैनिटाइजर की शीशी लाने की अनुमति होगी।
प्रपत्रों के साथ 45 मिनट पहले पहुंचे केंद्र पर
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक 23 जनवरी को परीक्षा की व्यवस्था पूर्ण कराकर उन्हें रिपोर्ट करेंगे। परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोला जाएगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र में फोटोयुक्त आईडी एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अथवा रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति देखकर ही दिया जाएगा। इन प्रपत्रों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।