{"_id":"9f45c53d67604f69e57900067cbbcde6","slug":"tanker-rammed-into-the-shop-one-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर दुकान में घुसा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर दुकान में घुसा, एक की मौत, पांच घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गांधी चबूतरा के पास रविवार की सुबह बेकाबू टैंकर एक चाय की दुकान को तोड़ता हुआ पान की गुमटी से जा टकराया। इससे टैंकर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में इटियाथोक थाने में टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गांधी चबूतरा के पास भवानीपुर खुर्द गांव का रहने वाला रामदीन चाय की दुकान चलाता है।
रविवार की सुबह गांव व आसपास के गांवों के लोग उसकी दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी करनैलगंज से बलरामपुर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर चाय की दुकान को तोड़ता हुआ सीताराम की पान की गुमटी से जा टकराया।
इससे टैंकर के नीचे दबकर रामकुमार उर्फ ननकू गौतम (35) निवासी इच्छापुरवा रज्जनपुर खरगूपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हे यादव (36) निवासी लोहारन पुरवा इकौना श्रावास्ती, प्रमोद वर्मा (25) निवासी देवरहना, भभूति यादव (75) निवासी इच्छापुरवा, फकरुद्दीन (20) निवासी ककरहवा कोतवाली देहात बलरामपुर व विजय यादव (40) निवासी बालपुर कोतवाली देहात बलरामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को बलरामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में ननकू की बहन लीलावती ने इटियाथोक थाने में टैंकर चालक भूपेंद्र जाट निवासी पैतमखेड़ा रणदौली थाना एतमातपुर आगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।