फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take precautions to prevent dengue and infectious diseases

डेंगू व संक्रामक बीमारियों से बचाव को बरतें सतर्कता

Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Take precautions to prevent dengue and infectious diseases
गोंडा। शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी/सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश श्रीमती अनामिका सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल, एल-2 कोविड हास्पिटल, जिला महिला चिकित्सालय तथा नगर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग का हाल व फीडबैक लेने के लिए नगर के तोपखाना मोहल्ले का निरीक्षण किया तथा वहां पर मोहल्ले के लोगों से बात कर सच्चाई जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में 02 बच्चे भर्ती थे। प्रथम तल पर स्थपित डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण कर तैयारियों को देखा गया।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक तैयारियां दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वार्डों का निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा अस्पताल परिसर में 01 हजार एलपीएम व 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उन्होंने निर्देश दिए कि 01 हजार एलपीएम क्षमता के प्लांट को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। कोविड हास्पिटल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटी पीसीआर लैब, विभिन्न वार्डों, मरीजों को भर्ती करने से लेकर उनकी देखरेख आदि के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां मुकम्मल रखी जाएं।
इसके बाद नोडल अधिकारी सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। वहां पर उन्हें साफ-सफाई संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी, प्री डिलीवरी रूम, प्रसव कक्ष पोस्ट डिलीवरी वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
इसके बाद वे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुहल्ला पहुंचीं। वहां पर उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या नियमित रूप से वार्ड में साफ-सफाई, फागिंग व सैनिटाइजेशन का काम होता है। इस पर लोगों ने संतोषजनक जवाब दिए।
वहां पर उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करा लें ताकि समय से कूड़ा निस्तारण की उत्तम व्यवस्था हो सकें।

इस दौरान डीएम मार्कंडेय शाही, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. आरएएस केसरी, एसआईसी डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस महिला डॉ. सुषमा सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सालिक राम त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, डीपीएम नीतेश राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed