फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swami Prasad Maurya should be given Z category security

गोंडा: स्वामी प्रसाद मौर्य को दी जाए जेड श्रेणी सुरक्षा

Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya should be given Z category security
बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा विधायक डॉ. एसपी यादव व अन्य।
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर स्याही फेंकने और काला झंडा दिखाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


गैसड़ी के सपा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ये मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। लेकिन इस तरीके से विरोध दर्ज कराने की अनुमति कानून नहीं देता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कभी भी राम चरित्र मानस का विरोध नहीं किया है। उसमें लिखी एक चौपाई पर आपत्ति जताई है। इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है। इसको लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार इस घटना को गंभीरता से ले और शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। सभी धार्मिक पुस्तकों का हमेशा से आदर करती रही है। इस अवसर पर युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सपा के पूर्व जिला महासचिव सफीउल्ला, इकबाल जावेद फ्लावर, नरसिंह पाल यादव, राम निवास मौर्य, अमर नाथ वर्मा व बृजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed