{"_id":"690cde9eabaeaabece0e6fff","slug":"suspended-accountant-arrested-on-fraud-charges-gonda-news-c-100-1-gon1041-146684-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जालसाजी के आरोप में निलंबित लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जालसाजी के आरोप में निलंबित लेखपाल गिरफ्तार
Thu, 06 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज। ढोढ़ेपुर निवासी निलंबित लेखपाल त्रयंबक नाथ तिवारी को जालसाजी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ दिसंबर 2023 में बड़े भाई गिरिजा शंकर तिवारी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता त्रिलोकी नाथ तिवारी लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2020 में सेवा के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद त्रयंबक नाथ ने कथित रूप से कूटरचित अनापत्ति शपथपत्र तैयार कर मृतक आश्रित के रूप में अनैतिक रूप से नौकरी हासिल कर ली।
आरोप यह भी है कि जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो आरोपी ने भाई को धमकाया भी था। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि वांछित आरोपी को रेतादल बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।