फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Survey will start soon in the town plan scheme

टाउन प्लान स्कीम में जल्द शुरू होगा सर्वे

Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Survey will start soon in the town plan scheme
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में टाउन शिप प्लानिंग को लेकर बैठक करते डीएम। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगरीय क्षेत्र गोंडा में सीवर व वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन, रिंग रोड तथा अंडर ग्राउंड विद्युत आपूर्ति जैसी बेहतरीन सुविधाएं मुुहैया कराने के लिए टाउन प्लान स्कीम के तहत जल्द ही डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वे कार्य के लिए नामित एजेंसी के अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

बता दें उत्तर प्रदेश सरकार की 60 नगरों का मास्टर प्लान बनाने का काम शुरू किया गया है, जिसमें जनपद गोंडा भी सम्मिलित है। गोंडा शहर की महायोजना के पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने अल्मन ग्लोबल इंफ्राकन्टेन्स लिमिटेड दिल्ली के प्रतिनिधि मण्डल/अधिकारियों के साथ बैठक करविचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में अल्मन ग्लोबल इंफ्राकन्टेन्स लिमिटेड दिल्ली के टीम लीडर विनोद शाकले, प्रोजेक्ट मैनेजर जया श्रीवास्तव, सर्वे टीम लोकेश बारी ने जिलाधिकारी को गोंडा नगर के लिए बनाए जा रहे टाउन प्लानिंग मास्टर प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2031 तक के लिए मास्टर प्लान में विभिन्न विषयों पर कार्य किये जायेंगे। सबसे पहले जीआईएस के आधर पर डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकृत एजेंसी की सहायता के लिये नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उनकी सहायता के लिये ईओ नगर पालिका परिषद गोंडा तथा विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, ईओ नगर पालिका विकास सेन, दिल्ली से आयी टीम व अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र तथा अन्य नगर निकायों के अधिसाशी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed