फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sugreeva is crowned, Angada becomes the crown prince

Gonda News: सुग्रीव का राजतिलक, अंगद बने युवराज

Sat, 27 Sep 2025 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sugreeva is crowned, Angada becomes the crown prince
करनैलगंज में आयो​जित रामलीला मंचन के दौरान सुग्रीव का राज्या​भिषेक करते लक्ष्मण। स्रोत: आयोजक
करनैलगंज/इटियाथोक। नगर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को बाली-सुग्रीव युद्ध और तारा विलाप का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत की ओर प्रस्थान करते हैं। बाली के भय से सुग्रीव अपने मंत्रियों और हनुमान जी के साथ वहीं निवास कर रहे होते हैं। श्रीराम के पहुंचने पर सुग्रीव आशंकित हो जाते हैं कि कहीं बाली ने उन्हें मारने के लिए न भेजा हो। सत्य जानने के लिए वे हनुमान जी को भेजते हैं।
विज्ञापन


हनुमान जी पूर्णतः आश्वस्त होकर श्रीराम और लक्ष्मण को सुग्रीव के पास ले आते हैं। इसके बाद दोनों आपबीती साझा करते हैं और अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का संकल्प लेते हैं। भगवान श्रीराम सुग्रीव को बाली से युद्ध के लिए प्रेरित करते हैं। भीषण युद्ध में वरदान के कारण सुग्रीव की शक्ति क्षीण हो जाती है और वे युद्धभूमि से हट जाते हैं। इस पर राम उन्हें समझाते हैं और अपनी माला गले में डालकर अगली बार पहचान तय कर देते हैं।
विज्ञापन


पुनः युद्ध होने पर भगवान श्रीराम पेड़ की ओट से बाली पर बाण चलाते हैं और बाली वीरगति को प्राप्त होता है। बाली की पत्नी तारा विलाप करती हैं। इसके बाद लक्ष्मण द्वारा सुग्रीव का राजतिलक कर उन्हें पंपापुर का राजा और अंगद को युवराज बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटियाथोक संवाद के अनुसार, करुआपारा और विनौहनी गांव में चल रही रामलीला में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। करुआपारा में विष्णु भगवान की वंदना से शुरू हुई रामलीला में दिखाया गया कि गुरु वशिष्ठ के कहने पर शृंगी ऋषि से यज्ञ कराया गया। यज्ञ के बाद राजा दशरथ ने तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को प्रसाद दिया, जिसके प्रभाव से कौशल्या के गर्भ से भगवान राम का जन्म हुआ। अन्य रानियों के गर्भ से भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। चारों राजकुमारों के जन्म पर अयोध्या में उल्लास का माहौल रहा और मंगल गीत गाए गए। विनौहनी में राम जन्म के दृश्य पर दर्शकों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed