फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sucide

एसबीआई की सहायक प्रबंधक ने फंदे से लटकर कर दी जान

Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sucide
गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की सहायक प्रबंधक ने बुधवार सुबह अपने घर के एक कमरे में आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का जानकारी हुई से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सहायक प्रबंधक के रूम से एक सुसाइड नोट मिला है। सहायक प्रबंधक के ससुर ने बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। बैंक अधिकारी सहायक प्रबंधक के आत्महत्या का कारण बैंक प्रबंधन की ओर से सहायक प्रबंधक के खिलाफ चल रही जांच की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण कुमार शुक्ल ने बताया कि उनकी बहू रिचा पांडेय (29) भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। कृष्ण कुमार का आरोप है कि बहू ने बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की सुबह घर के एक आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें प्रताड़ना की बात अंकित है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के मेमो पर मजिस्ट्रेट ने शव का पंचायतनाम भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक आरके सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। सहायक प्रबंधक के खिलाफ लखनऊ से जांच चल रही थी। उन्होंने सहायक प्रबंधक को जांच के संबंध में कोई नोटिस नहीं जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से तबादले पर गोंडा आईं थीं रिचा
भारतीय स्टेट बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत रिचा पांडेय इससे पहले बस्ती जनपद की शाखा में क्लर्क के पद पर नियुक्त थी। वहां से तीन माह पहले ही वह क्लर्क के पद पर ही तबादले पर गोंडा आई थी। रिचा को प्रोन्नति पर सहायक प्रबंधक का पद मिला था। बैंक के लेनदेन में गड़बड़ी पर उसके खिलाफ लखनऊ से जांच चल रही थी।
मोबाइल सीडीआर से खुलेगा आत्महत्या का राज
सहायक प्रबंधक रिचा पांडेय के मोबाइल को सुरक्षित कर लिया गया है। उसके मोबाइल सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) से आत्महत्या का राज खुलेगा। रिचा के ससुुर कृष्ण कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी महराजगंज रिचा का मोबाइल फोन व सुसाइड नोट मांग रहे थे। उन्होंने सीडीआर निकलने से पहले देने से इंकार कर दिया। सीडीआर के लिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिचा का मोबाइल फोन देंगे। जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।

ये था मामला
खाताधारक राकेश की पत्नी के नाम से प्रयागराज जनपद की शाखा में 34 हजार रुपये डिपॉजिट थे। जिसकी मेच्योरिटी पूरी होने पर रकम 83 हजार हो गई। उसे इलाहाबाद से राकेश की पत्नी के खाते में मंगाया। सहायक प्रबंधक ने मेच्योरिटी के 83 हजार रुपये दूसरे के खाता में दिखाकर पेमेंट कर दी। मूल खाताधारक राकेश की पत्नी ने बैँक प्रबंधन से शिकायत दर्ज कराई तो लखनऊ से मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed