{"_id":"61993b46a03972199937f9fc","slug":"sucide-gonda-news-lko6053437172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को पिता की जगह मिली थी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को पिता की जगह मिली थी नौकरी
विज्ञापन
गोंडा में शेषकुमार सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के हड़ियागाड़ा गांव निवासी शेष कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। शेष कुमार मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात था। शनिवार को वह ड्यूटी करके बादशाह नगर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर लगाकर फायर कर दिया। उक्त जवान की मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर सिपाही का भतीजा जो दूसरे कमरे में था, भागकर आया तो देखा कि खून से लथपथ है। उसने पहले अपने पिता व जवान के भाई कृष्ण कुुमार सिंह को सूचना दी। इसके तुरंत बाद 112 डायल पर फोन किया। बताया जाता है कि उसका भतीजा एक दिन पहले दिल्ली से किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ अपने चाचा के आवास पर रुका था।
सिपाही की मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2009-10 में शेषकुमार सिंह के पिता मंगरे सिंह की मौत लंबी बीमारी से हो गयी थी। मंगरे सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में थे। पिता की मौत के दो साल बाद वर्ष 2011-12 में बेटे शेषकुमार सिंह उर्फ अन्नू सिंह को पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी मिल गई। नौकरी मिलने के कुछ दिन तक बहराइच में तैनात था। इसके बाद गोरखपुर ट्रांसफर हो गया। वहां सांसद योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगाया गया। इसके बाद वह इंटेलिजेंस विभाग में चला गया।
वहां प्रशिक्षण के बाद शेष कुमार सिंह को सीएम की सुरक्षा में तैनाती मिल गई। मौजूदा समय सीएम योगी की सुरक्षा में ड्यूटी थी। सुबह करीब 11.30 बजे सरकारी आवास में शेष कुमार सिंह (28) कनपटी से सटाकर रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते गांव के ग्राम प्रधान व मृतक के भाई कृष्ण कुमार सिंह व परिवार के लोग लखनऊ पहुंच गये। शेष कुमार की अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिजन शादी करने की तैयारी कर रहे थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।