फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students will not be able to fill scholarship forms due to the profiles of 372 schools not being locked

Gonda News: 372 स्कूलों की प्रोफाइल लॉक न होने से छात्रवृत्ति फॉर्म नहीं भर पाएंगे विद्यार्थी

Mon, 06 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students will not be able to fill scholarship forms due to the profiles of 372 schools not being locked
गोंडा।
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद जिले के 372 राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों की प्रोफाइल लॉक नहीं की गई। ऐसे में इन स्कूलों के विद्यार्थी पूर्वदशम (कक्षा नौ, 10) और दशमोत्तर (कक्षा-11,12) छात्रवृत्ति के फाॅर्म नहीं भर पाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जिलेभर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी मिलाकर कुल 992 स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को सरकार की योजना के तहत हर साल पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है। इसमें निर्धारित मानक के तहत विद्यार्थी आवेदन कर छात्रवृत्ति हासिल करते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित संस्थानों को सबसे पहले छात्रवृत्ति योजना के पोर्टल पर बच्चों का मास्टर डाटा जैसे छात्र संख्या, फीस और कक्षा समेत स्कूल संबंधी जानकारी लॉक की जाती है। इसके बाद डीआईओएस स्तर से प्रोफाइल लॉक कर छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने के लिए खोला जाता है। इसे पूरा करने के लिए स्कूलों को पांच अक्तूबर तक का समय दिया गया था। तय मियाद में सिर्फ 620 स्कूलों का ही प्रोफाइल लॉक किया गया। 372 स्कूलों ने अब तक प्रोफाइल लॉक नहीं की। उच्चाधिकारियों के माध्यम से बैठकें कराई जा चुकी हैं। अधिकारी भी निर्देश जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रधानाचार्यों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाभ से वंचित विद्यार्थियों को लेकर संबंधित संस्थान की जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
आवेदन की स्थिति
प्रोफाइल लॉक करने वाले स्कूलों से सामान्य वर्ग के 22,485 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक दशमोत्तर के 9,340 और पूर्वदशम के 9,716 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि संस्थानों की तरफ से कुल मिलाकर 8,127 आवेदन ही अग्रसारित किए गए हैं। इसी तरह एससी-एसटी वर्ग के 11,787 विद्यार्थियों ने फाइनल आवेदन किया है। इनमें से 4,205 आवेदन संस्थानों की ओर से अग्रसारित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अग्रसारण में संस्थानों की कार्यशैली चिंताजनक है।

लॉक कराए जा रहे स्कूल प्रोफाइल
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही स्कूल प्रोफाइल तत्काल लॉक करने के लिए प्रधानाचार्यों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परसपुर के एक निजी संस्थान के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार का कहना है कि सर्वर के चलते दिक्कत हुई है। हालांकि उनके संस्थान ने निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article