फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students went on a hunger strike in support of Sonam Wangchuk

Gonda News: सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों ने की भूख हड़ताल

Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students went on a hunger strike in support of Sonam Wangchuk
जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर में भूख हड़ताल करते छात्र व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते आम आद
मनकापुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के छात्रों ने परिसर के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण धरना देकर भूख हड़ताल की। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि पेपर लीक से मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। परीक्षाओं की निष्पक्षता पर बार-बार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, पेपर लीक बंद करो और सोनम वांगचुक का समर्थन करो... जैसे नारे लगाए। बारिश शुरू होने के बावजूद छात्र धरने पर डटे रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुभद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्राप्त कर छात्रों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने भी किया प्रदर्शन
गोंडा। सोनम वांगचुक प्रकरण को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में सोनम वांगचुक पर कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, अंजू सिंह, गीता मिश्रा, केके पांडेय, श्यामू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed