फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students to contribute to social development

सामाजिक कार्यों में योगदान दें छात्राएं

Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students to contribute to social development
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर में चल रहे श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद शिविर की स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय, जिसमें लघु नाटिका अशिक्षा अभिशाप है एवं क्यों गैरों के डंडे खाये अपना शौचालय बनवाये की लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन


समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक ने स्वयं सेविकाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगर युवा शक्ति समर्पित भाव से राष्ट्र कार्य में अपना थोड़ा भी समय दें, तो भारत पुन: वैभवशाली राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त कर लेगा। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जीवन का स्वर्णिम काल है। इसका एक भी क्षण व्यर्थ न जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के निदेशक महेंद्र सिंह ने छात्राओं को अनुशासित रहकर सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुंवर श्रीवास्तव ने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वह स्वयं अपने आसपास की सफाई करेंगी और अपने मित्रों से भी इस कार्य के लिये अनुरोध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed