{"_id":"57069df64f1c1b5b18c813ae","slug":"students-sat-in-the-sun-1-5-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में डेढ़ घंटे बैठे रहे छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में डेढ़ घंटे बैठे रहे छात्र
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
धूप में बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित रैली में जिलाधिकारी के इंतजार में गुरुवार सुबह जिले के करीब एक हजार नौनिहाल बेहाल हो गए। बच्चे बदइंतजामी क े चलते धूप में तपते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद जिलाधिकारी रैली स्थल पर पहुंचे और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया था। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से सुबह नौ बजे निकलने वाली रैली में प्रत्येक विकास खंड से 30-30 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था।
इसके अलावा नगर क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब पांच सौ बच्चे रैली में शामिल होने के लिए सुबह पहुंच गए थे। डीएम आशुतोष निरंजन को रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था लेकिन वह समय से नहीं पहुंचे। डीएम के इंतजार में नौनिहाल करीब डेढ घंटे तक धूप में तपते रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि नगर पालिका प्रशासन ने रैली स्थल पर छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी नहीं की। शिक्षा विभाग ने इसके लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर व्यवस्था करने की गुजारिश की थी।
करीब डेढ़ घंटे बाद 10:25 बजे पहुंचे डीएम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह, अवधेश कुमार राय, रमेश चंद्र चौबे, चंद्रभान पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, सत्य नारायन दूबे, संदीप शुक्ला, संजय वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।