फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students forced to read under the tree

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्र

Thu, 20 Aug 2015 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मथुरा बाजार के नौनिहाल पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल के कमरों में बारिश का डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है। अभिभावकों में समस्या को लेकर काफी आक्रोश है। स्कूल के शिक्षक ने उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अभिभावक सगीर अहमद, डॉ. रफीक, शिवकुमार, अशोक, पवन कुमार, सिद्धनाथ, लवकुश कुमार व तौफीक अहमद आदि ने खंड शिक्षाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बरसात होने से प्राथमिक विद्यालय मथुरा बाजार में पानी भर गया है।
विज्ञापन


कमरों में डेढ़ फुट पानी भरा होने के चलते बच्चे बाहर पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल का निर्माण मानक के अनुरूप न होने के कारण समस्या बनी हुई है। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीआरसी सहजराम व सहायक अध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार समस्या निकराण कराने के लिए पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खंड शिक्षाधिकारी शिवपुरा जितेंद्र बहादुर चौधरी ने बताया कि स्कूल में पानी भरा होने की शिकायत मिली है। समस्या निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed