फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strictly ineffective: illegal taxi stand resumed in the city

सख्ती बेअसर : शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड फिर शुरू

Sun, 29 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strictly ineffective: illegal taxi stand resumed in the city
गोंडा। शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने की मुहिम परवान नहीं चढ़ रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों समेत परिवहन व पुलिस टीम ने अभियान चलाकर अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाए मगर टैक्सी संचालकों की मनमानी फिर शुरू हो गई। पहले से संचालित स्थानों पर दोबारा टैक्सियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। झंझरी ब्लॉक समेत शहर में पांच स्थानों पर अभी भी अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन से हर रूट की सड़कों पर अतिक्रमण है। ऐसे में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। टैक्सियों का अवैध संचालन रोकने से पुलिस भी पीछे हट रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है। इसमें कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक में शहरों में अवैैैध टैक्सी स्टैंड हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में परिवहन, नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पांच दिन पहले अवैैध टैक्सी स्टैंड के संचालन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

वाहन चालकों को शहर से बाहर कर दिया गया था। मगर दो दिन बाद ही अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। शहर के सभी मार्गों पर जहां से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए गये थे। वहां फिर से टैक्सियों का जमावड़ा लगने लगा है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। टैक्सी चालक मनमानी कर प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे हैं। इससे सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रोक के बावजूद टैक्सी चालक घूम-घूमकर सवारियां भर रहे हैं। टैक्सी चालक सवारियां तलाशने के चक्कर में जगह-जगह टैक्सी रोकते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ये नजारा सबसे अधिक गुरुनानक चौराहे से स्टेशन रोड पर देखने को मिलता है। यही हाल बस स्टॉप से बहराइच रोड का है। यहां टैक्सी चालकों के कारण इंडियन बैंक की मुख्य शाखा से आनंदपुर आश्रम व जिला परिषद कॉलोनी तक जाम लगा रहता है।
नगर पालिका परिषद के पास शहर में टैक्सी स्टैंड के संचालन के लिए भूमि नहीं है। फिर भी नगर पालिका परिषद ने टैक्सी व टैंपो स्टैंड का ठेका उठा दिया। पालिका प्रशासन को ठेके की रकम चुकाने वाले ठेकेदार के पास टैक्सियों के संचालन की जिम्मेदारी है। शहर में टैक्सियां नहीं आएंगी तो टैक्सी चालक ठेकेदार को संचालन के पैसे नहीं देंगे। ऐसे में ठेका लेने वाले ठेकेदार व टैक्सी मालिकों की समस्या बढ़ गई है।

नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता का कहना है कि अभियान चलाकर शहर से अवैध टैक्सी स्टैंड हटा दिए गये हैं। अगर टैक्सी संचालक शहर में टैक्सी स्टैंड का संचालन करते पाए गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाल को शहर में टैक्सियों का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed